फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से बंद पड़ा सरदहां विद्युत उपकेंद्र चालू

Fri, 25 Dec 2015 11:31 PM IST
संवाददाता गोरिया बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज विकास खंड के सरदहां में वर्षों से बंद पड़ा विद्युत उपकेंद्र का शुक्रवार को पुर्नउर्जीकरण के बाद चालू हो गया। उर्जा मंत्री वसीम अहमद ने इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उर्जा मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि इस उपकेंद्र के शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी और साथ में बिलरियागंज, महाराजगंज विद्युत उपकेंद्रों का भार भी हल्का होगा। लोगों को लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इस उपकेंद्र का 24 किलोमीटर तार चोर काट ले गए लेकिन पिछली सरकार ने एफआईआर तक दर्ज नहीं करवाया। मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद इस उपकेंद्र के संचालन के लिए पुन: धन आवंटित हुआ है।अगले छह माह के अंदर गांव में 16 से 18 घंटे और शहर में 22 से 24 घंटे बिजली मिलेगी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह सिंह ने कहा कि वह कई बार जिला योजना की बैठक में उपकेंद्र को शुरू करने की मांग उठाए थे। उपकेंद्र शुरू होने से क्षेत्र को काफी लाभ होगा। मुख्य अभियंता पीपी सिंह ने कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से इसका पुर्नजीर्णोद्धार हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख राजेश पासवान, चेयरमैन सीताराम, फौजदार यादव, रुदल सोनकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बलवंत सिंह, रामप्रवेश यादव, हरिमोहन पांडेय, रमेश सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें