फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संत गणिनाथ जी का पूजनोत्सव, मद्धेशिया समाज ने दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गणीनाथ जी पूजनोत्सव  में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
आजमगढ़। मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा आजमगढ़ की ओर से रविवार को श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गणिनाथ जी का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन, ध्वजारोहण के बाद संत गणिनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और संत गणिनाथ जी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम मातबरगंज स्थित राधे साव का गोला, बिहारी जी मंदिर के निकट आयोजित किया गया। सुबह हवन-पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दोपहर में निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: राधे साव के गोला पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने संत गणिनाथ जी के जयकारे लगाकर आस्था प्रकट की।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गणिनाथ जी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन और विचारों से समाज को सेवा, संस्कार, एकता और परस्पर सहयोग की सीख मिलती है। उन्होंने मद्धेशिया समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। रतन गुप्ता ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होने का आह्वान किया, ताकि वे अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व की प्रभावी ढंग से आवाज उठा सकें। उन्होंने युवाओं से समाज की मजबूती और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के समापन के बाद सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया। अंत में, श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रामाशंकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष पवन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, प्रबंधक सोमचंद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, हरिओम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू, राजीव नयन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें