फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sansad Khel Mahotsav 2023: आजमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद निरहुआ और डीएम ने जलाई मशाल

Sun, 04 Jun 2023 12:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सांसद खेल महोत्सव में 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रतियोगिता में कुछ 11 प्रकार के खेलों से संबंधित 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद निरहुआ और डीएम ने जलाई मशाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2023 का भव्य आगाज हुआ। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और डीएम विशाल भारद्वाज ने मशाल प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव में 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रतियोगिता में कुछ 11 प्रकार के खेलों से संबंधित 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगी लंबी लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता सात जून तक चलेगी। जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कर सकते हैं। इसके साथ ही सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन और खेल राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी शामिल होंगे। रविवार को प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही खेलों का आगाज हो गया। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालकर उन्हें मंच उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि खेलेगा तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया इस नारे के संकल्प के साथ हमने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। हमारा प्रयास है कि जनपद की जो खेल प्रतिभाएं हैं वह निखरें और विश्व पटल पर जनपद के मान को बढ़ाएं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विनीत सिंह रिशु, मोनू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें