फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका और जिला पंचायतराज विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के कार्य निरंतर चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में जनपद के शहरी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा हैद्य इसी क्रम में आज शहरी क्षेत्र के रानी की सराय थाना, रानी की सराय बाजार, रूदरी मोड़, निजामाबाद मोड़, रानी की सराय ब्लॉक, नेवरही बाजार में मार्गो का सैनिटाइजेशन का कार्य जलकल विभाग नगर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम एक द्वारा किया गया। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत ग्राम पंचायत हड़िशादयालपुर ब्लॉक ठेकमा, ग्राम पंचायत हड़वा, ब्लाक फूलपुर, परशुराम जगदीशपुर लालगंज सहित जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कराया गया। इसी के साथ ही जनपद आजमगढ़ के 1858 ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशन में सफाई कर्मचारी के माध्यम से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी समिति के माध्यम से कोविड 19 अभियान की जानकारी एवं बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें