फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टैंकर व 10 हैंड मशीन से शहर में सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दो दिवसीय लॉक डाउन के पहले दिन नगर पालिका प्रशासन ने पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया और सैनिटाइजेशन किया गया। सफाई के लिए जहां 90 कर्मियों की टीम लगाई गई थी जबकि दो टैंकरों के साथ ही 10 हैंड मशीनों से विषाणुरोधी दवाओं का छिड़काव किया गया। शनिवार की सुबह ईओ शुभनाथ प्रसाद ने सैनिटाइजेशन टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगा दिया है। शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉक डाउन रहे। इस दौरान विशेष साफ-सफाई के साथ ही शहरों व ग्रामीणांचलों में सैनिटाइजेशन का निर्देश है। इसके तहत नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार की सुबह से ही 90 कर्मियों की टीम लगा कर पूरे शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराया। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन के लिए भी एक पूरी अलग टीम नपा प्रशासन ने बनाया हुआ है। दो टैंकर के साथ ही 10 हैंड सैनिटाइजेशन मशीन के माध्यम से पूरे शहर को सैनिटाइज कराया गया। नगर पालिका परिसर से सैनिटाइजेशन टीम को ईओ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ईओ शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में शहर में 36 कंटेनमेंट जोन बने हुए है। इन कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए 10 हैंड मशीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इन कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए पीपीई किट उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे पहन कर ही कर्मचारी कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि रविवार को भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।
फूलपुर व अतरौलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। दोनों नगर पंचायतों का चार्ज वर्तमान में संपूर्णानंद तिवारी के पास ही है। उन्होंने बताया कि दोनों नगर पंचायातों में नपा की टीम टैंकर व हैंडहेल्ड मशीन के माध्यम से मुख्य मार्गो के साथ ही गलियों में सैनिटाइजेशन किया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर साफ-सफाई व चूने का छिड़काव भी कराया गया। इसके साथ ही हाइपोक्लोराइड से गलियों व घरों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें