फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वेतन बढ़ोतरी के साथ समय से भुगतान की मांग, सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
02 वेतन बढ़ोत्तरी और समय से भुगतान की मांग को लेकर नपं जहानागंज में प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। सं
विज्ञापन
जहानागंज। वेतन बढ़ोतरी और समय से भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को जहानागंज बाजार में सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियाें के कार्य बहिष्कार के चलते पूरे कस्बे में जगह-जगह कूड़े का अंबार दिखा। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे। सफाईकर्मियों ने बताया कि 60 सफाईकर्मी यहां कार्यरत हैं, जिन्हें केवल 8,320 रुपये मासिक वेतन मिलता है। उनका कहना है कि इतनी आय में परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और इलाज संभव नहीं है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक वेतन 17,000 रुपये और समय से भुगतान की व्यवस्था नहीं होती, तब तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे अनुरोध कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वेतन बढ़ाने की घोषणा के बाद भी केवल आश्वासन मिल रहा है। सभासद रमन सिंह ने सफाईकर्मियों की मांगों को जायज बताया और नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान अनिरुद्ध सिंह, प्रवीण सिंह, आनंद, राहुल, आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मियों का प्रतिदिन का मानदेय 367 रुपये से बढ़ाकर 422 रुपये कर दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक सफाई कर्मी काम पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन बाद में वे अपने कार्यस्थल पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें