फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से सफाई कर्मी नदारद, जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री द्वारा झाड़ू लगाकर किया गया था। कुछ दिन स्वच्छता अभियान चला अधिकारी और कर्मचारी सभी लोग झाड़ू लेकर गांव घर गली व मोहल्लों की सफाई की। लेकिन धीरे-धीरे यह खत्म होता गया। गांव में नियमित सफाई होती रहे जिसके लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन ज्यादातर गांव में सफाई कर्मी दिखाई नहीं देते हैं जिसका परिणाम है कि गांवों में नाली, खड़ंजे कूड़े से पटे हैं।
विज्ञापन

ठेकमा विकास खंड क्षेत्र के लगभग हर गांव में यही हाल है। सफाई कर्मी गांव में बहुत कम नजर आते हैं। जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र के कुड़िहर गांव में नाली बजबजा रही है खड़ंजा व आरसीसी मार्ग पर गंदगी का अंबार है। कभी भी सफाई कर्मी झाड़ू नहीं लगाता है। नाली बनी है लेकिन कुछ दिन पूर्व लोगों के कहने पर आकर कुछ नाली साफ किया गया। लेकिन पटिया उठाकर दूसरी तरफ रख दिया जिससे पूरी तरह नाली खुली हुई है और आए दिन कूड़ा करकट से नाली पट रही है। लोग साइकिल लेकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों चंद्रप्रकाश, ज्योति प्रकाश, संजय, निरंजन आदि का कहना है कि सफाई कर्मी बहुत कम नजर आता हैं। सफाई कहां होती है किसके यहां होती है यह किसी को पता नहीं। यही हाल ठेकमा क्षेत्र के अन्य गांवों का भी है लोगों में इसे लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें