फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध स्तर पर चल रह नगर पंचायतों में सेनेटाईजेशन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद/मेहनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर नगर पंचातयों के वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस क्रम में मेहनगर और निजामाबाद में प्रतिदिन वार्डों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। यहीं क्रम शनिवार को लॉकडाउन के दौरान दोनों नगर पंचायतों में जारी रहा।
विज्ञापन

निजामाबाद में अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडे के नेतृत्व में नगर पंचायत में बने कंटेंमेंट जोन सहित नगर के ठाकुरद्वारा, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, हुसैनाबाद, तिग्गीपुर, तेलीपुर, फरहाबाद, बाईपास, नंदानगर, तहसील चुंगी आदि वार्डो सहित सार्वजनिक स्थलों को सेनेटाइज गया। साथ ही लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई। चेताया कि यदि कोई बाहर घूमता नजर आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में मेंहनगर में अधिशासी अधिकारी व लिपिक अशोक दुबे की देखरेख में कस्बे के सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही सेनेटाइजेशन का कार्य किया। इस दौरान मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें