आजमगढ़। कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर डीपीआरओ लालजी दुबे ने सफाई कर्मियों की टोली बनाई है। यह टोली न्याय पंचायत स्तर पर गांवों में पहुंचकर साफ-सफाई कर सैनिटाइजेशन का कार्य करेगी। इसी क्रम में बुधवार को जिलाध्यक्ष सीपी यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने हीरापट्टी गांव में साफ-सफाई कर सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किया।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने गांव-गांव को सैनिटाइज करने की योजना बनाई है। इसके लिए डीपीआरओ लालजी दुबे ने सफाई कर्मियों की टोली बनाई है। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव और मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया ने बताया कि यह अभियान न्याय पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा। हर न्याय पंचायत में एक टोली जाकर साफ-सफाई कर गांव को सैनिटाइज करने का कार्य करेगी। यह अभियान दो जुलाई तक अनवरत चलेगा।