गाथांतर पत्रिका परिवार की तरफ से रविवार को नगर के राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी में महाकवि संगम कार्यक्रम हुआ। इसमें शामिल हुए कवियों ने अपने रचनाएं सुनाईं। अध्यक्षता बांदा से आए कवि केशव तिवारी ने किया।
अश्वनी तिवारी ने आधुनिक कविता के विद्रोही स्वर में शत्रु से संवाद नामक कविता सात खंडों में प्रस्तुत किया। रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने जन गण मन की प्रस्तुति की।
रमेश मौर्य ने अयोध्या के विवाद पर, संतोष चौबे, आशा सिंह, बलिया के अजय पांडेय, रामजी तिवारी, दिल्ली से पधारी कवयित्री विपिन चौधरी, वाराणसी से आए दिवाकर तिवारी आदि ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव तिवारी ने किया। कार्यक्रम की संयोजक डा. अलका सिंह ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।