फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन वेल्फेयर क्लब ने बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
लालगंज के शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मईखरगपुर में बने आश्रय स्थल/शेल्टर होम का निरीक्षण करत? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में रविवार को एसपी त्रिवेणी सिंह की मौजूदगी में चिल्ड्रेन कॉलेज में पढ़े हुए सभी मित्रों ने शिक्षा व आपसी सहमति से समाजसेवी समूह सनातन वेलफेयर क्लब का गठन किया गया। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात ड्यूटी करने वाली पुलिस को वह अपने समूह की तरफ से मास्क, ग्लब्स, हैंडकैप, सैनिटाइजर, महिला पुलिसकर्मियों को सेनेटरी पैड देकर साथ ही पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर, थाने, चौकी अन्य शहर में स्थित महत्वपूर्ण स्थलों पर आवश्यकतानुसार सैनिटाइज कराते हुए एक छोटा सा अंशदान दिया गया। प्रमुख कार्य स्थल समस्त थाने व चौकी, पुलिस बूथ, पुलिस गाड़ी, पुलिस कर्मियों के आवास को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा गांव स्थित खादी ग्रामोद्योग औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति के संचालक बृजेश मौर्य ने 500 मास्क तहसीलदार सगड़ी हेमंत कुमार गुप्ता को सौंपा। बृजेश मौर्य ने बताया कोविड-19 से बचने के लिए 500 मास्क तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपा गया है। साथ लोगों से अपील की कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। तहसीलदार हेमंत कुमार ने बताया कि यह बहुत ही नेक का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें