फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मैंगो शेक, लस्सी, एनर्जी ड्रिंक के लिए नमूने

विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम। श्रोत-सूचना कार्यालय
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी के इस मौसम में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया गया। विशेष प्रवर्तन दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नरौली, सिविल लाइंस, रानी की सराय, जगरनाथ सराय, जीयनपुर, लालगंज, फूलपुर एवं निजामाबाद के सोफीपुर सहित कई स्थानों से मैंगो शेक, मैंगो ड्रिंक, लस्सी, लीची ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, कैफीनयुक्त एवं कार्बोनेटेड बेवरेजेज के नमूने लिए। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई गर्मी के मौसम में मिलावटी एवं असुरक्षित पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों को खुले में बिकने वाले और कटे-फटे फलों से बने पेय पदार्थों से बचने की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पैक्ड खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदते समय उनकी एक्सपायरी डेट एवं गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गोविंद यादव, राजीव कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमरनाथ, रजनीश कुमार, बेबी सोनम शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें