फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर में लिए 29 और लोगों के लिए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बे के कोरोना संक्रमित हॉटस्पॉट क्षेत्र नयापुरा सिकठी स्थित सबा हॉस्पिटल में रविवार को सैंपलिंग शिविर का आयोजन जनपदस्तरीय स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय की देखरेख में किया गया। शिविर में 28 पुरुष, एक महिला समेत कुल 29 लोगों की सैंपलिंग की गई। शिविर के माध्यम से अबतक कुल 164 लोगों की सैम्पलिंग की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने बताया कि सैंपलिंग का कार्य मुख्य रूप से हॉटस्पॉट क्षेत्र नयापुरा पुरवे के उन निवासियों का किया गया जोकि पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव के किसी प्रकार संपर्क में रहे हो या एक डेढ़ माह पूर्व विदेशों सहित देश के अन्य राज्यो से आएं हैं। जिन लोगों को किसी प्रकार बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, जुकाम, छींक की शिकायत हो अथवा क्षेत्र के वृद्ध लोगों का सैंपल लिया गया है। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. शमीम अहमद, आमिर फहीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें