मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में फिलहाल कोई सक्रिय कोविड मामला नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण के कारण लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है, जिससे कोविड पर नियंत्रण में मदद मिली थी।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- बुखार
- सूखी खांसी
- नाक बहना या बंद होना
- सिरदर्द
- गले में खराश
- थकावट
- स्वाद या गंध महसूस न होना
- पाचन संबंधी समस्याएं