आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से जारी किया। इससे जिले के 637820 किसान लाभांवित हुए। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के अलावा पीएम के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। केवीके कोटवा में कृषि वैज्ञानिकों ने सामायिक खेती के माध्यम से किसानों को आय बढ़ाने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दिया। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि पीएम किसान योजना किसानों की आय में वृद्धि करने और कृषि निवेशों में उनकी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित है।