फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीआरओ व एसडीएम ने वार्डों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) संजीव ओझा एवं उपजिलाधिकारी भूपाल सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 लोहिया नगर, वार्ड संख्या-5 गांधीनगर और वार्ड संख्या-11 हजरत नगर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था तथा पेयजल सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेने पर एक महिला ने बताया कि वार्ड में प्रतिदिन नियमित रूप से दोनों समय सफाई कराई जाती है। अधिकारियों ने वार्डों में स्थापित आरओ प्लांटों का निरीक्षण किया और पानी की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान कुछ आरओ फिल्टर खराब पाए जाने पर उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सीआरओ संजीव ओझा ने नगर पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आरओ प्लांट नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने खराब उपकरणों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को भी कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अशोक दूबे, क्षेत्रीय लेखपाल विपिन पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें