फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले सपाई, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। उन्होंने दीदारगंज, निजामाबाद और जीयनपुर पुलिस पर गरीबों, पिछड़ों और दलितों का दमन व उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि दीदारगंज पुलिस ने महमूदपुर (मोलनापुर) में घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को मारने के साथ ही घरों में तोड़फोड़ ककी। इसके पूर्व भी तीन जुलाई को राजापुर गांव में इसी तरह अत्याचार किया था। वहीं निजामाबाद पुलिस गरीबों को पकड़कर चालान कर धन उगाही कर रही है। चार सिंतबर को जीयनपुर के सुखमदत्तनगर निवासी नीरज राजभर को अनायास तीन दिन तक थाने पर बैठाकर बेल्ट से पीटा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनपद में पुलिस हैवानियत का रूप अख्तियार कर लिया है। चेतावनी दी कि यदि दमन व जुल्म करने वाले पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो सपा थानों पर धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, विधायक नफीस अहमद, पूर्व विधायक आदिल शेख, बेचई सरोज, कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें