लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजमगढ़ आगमन होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि 20 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद आगमन होना था। लेकिन उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब वह 23 अगस्त को आएंगे।
इस दौरान उनके द्वारा जनपद भ्रमण के साथ ही इटौरा जेल में सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके और क्या कार्यक्रम हैं इसकी जानकारी अभी तक ऊपर से नहीं आई है।
सपा ने चलाया सदस्यता अभियान
त्रिवेणी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 700 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। लालगंज के विधायक बेचई सरोज ने कहा कि कुछ घंटे के सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों का पार्टी से जुड़ना साबित करता है कि जनता का झुकाव सपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।