फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : शहीदों को नमन, पुलवामा की शहादत को याद किया गया, कैंडल जुलूस निकाल दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2025 07:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

रानी की सराय में युवाओं ने पुलवामा के शहीदों को याद किया और  कैंडल जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सबकी आंखे नम थी और सभी आज देश की आन बान और शान पर कुर्बान होने वाले होनहार सपूतों को याद कर रहे थे।
 
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते युवा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में शहीद 45 जवानों की शहादत को लेकर शुक्रवार को कस्बा में युवाओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने हाथों में कैंडल लेकर पूरे कस्बा में वंदे मातरम के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक पर पहुंचा, जहां युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन


इसके बाद में दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया। शहीद जवानों की याद करते हुए नमन किया। युवाओं ने कहा कि अगर पाकिस्तान में हिम्मत होती तो वह सामने आकर वार करता। इसका भारत माता के जवान जवाब देते, लेकिन उसने पीठ पीछे हमला किया। वह आतंकवाद का सहारा लेकर हमला करता है। इस मौके पर शैलेंद्र, अमित यादव, अंकुर यादव, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें