फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लापरवाही पर दो अधिशासी अभियंताओं का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर सितंबर माह की विकास कार्यक्रमों से संबंधित ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक भिलिहिली में विद्युत कनेक्शन और बिलरियागंज नगर पालिका में लाइन शिफ्टिंग में देरी पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय रैदोपुर और लालगंज का वेतन रोक दिया।
उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर तक दोनों कार्य हर हाल में पूरा कराएं। इसके बाद उन्होंने बी, सी और डी ग्रेड पाने वाले विभागों को अगले माह तक सुधार करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना में बी ग्रेड और 47वीं रैंक पर असंतोष जताया। लीड बैंक मैनेजर को लोन के लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें