फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 3 अधिशासी अभियंताओं का रुका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही मिलने पर डीएम सख्त हो गए हैं। उन्हाेंने विद्युत विभाग के तीन अधिशासी अभिंयताओं के जून माह का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही तीनों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 25 जून को की गई समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि मई 2025 माह में जनपद में 12 जनशिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में पाई गईं, जिनमें से 8 शिकायतें विद्युत वितरण खंड-4 से संबंधित थीं। तीन शिकायतें विद्युत वितरण खंड छह और एक शिकायत विद्युत वितरण खंड एक की थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए तीनों अधिशासी अभियंताओं से तीन कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस तरह की लापरवाही से जनपद की छवि शासन स्तर पर प्रभावित हो रही है और यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारी जन समस्याओं के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं बरत रहे हैं। इसके क्रम में तीनों के जून का वेतन आहरण रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें