फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ाें एकड़ फसल राख

Fri, 10 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्युत शार्ट सर्किट और अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की सैकड़ाें एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटनाओं ने किसानों की आर्थिक स्थिति पर जबरदस्त चोट पहुूंचाई। आग की घटनाओं से किसानों में खासी चिंता है, इससे पहले ही बारिश की वजह से नुकसान उठा चुके हैं।
विज्ञापन


 जहानागंज संवाददाता : थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर नेतपुर गांव में गुरुवार की शाम तीन बजे के करीब खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी ने शोभानाथ के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर डाला। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते पूरी फसल जलकर राख हो गई। शोभनाथ के अनुसार घटना में 15 बिस्वा गेंहू की फसल जली है। वहीं जयरामपुर गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने बिंदु  और रामकुंवर राम की खेत में खड़ी डेढ़ बीघा फसल जल गई। 

 ठेकमा/माटिंनगंज : दीदारगंज थाना क्षेत्र के सीसवारा गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने पर गांव के रामकिशुन यादव, बालकिशुन यादव, नंदलाल, जगरनाथ, अन्नु गौतम, चंद्रप्रकाश आदि की 30 बीघा फसल जल कर राख हुई। पवई :  थाना क्षेत्र के चकिया गांव में तार टूटकर गिरने से सलारपुर गांव निवासी बुद्धिराम की 10 बिस्वा, मक्खन यादव पुत्र खखडू़ यादव की 12 बिसवा फसल जल गई। गांव के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र चक धुधुरी गांव में खेत के ऊपर से गुुजरे बिजली के तारों में स्पार्किंग से जगरनाथ राजभर की 10 बिस्वा, विश्राम की पांच बिस्वा और बद्री प्रसाद की पांच बिस्वा गेहूं की फसल जल कर राख हुई।  लाटघाट : रौनापार थाना क्षेत्र के बनावे गांव में विद्युत शार्टसर्किट के कारण एनुल हसन की एक बीघा और प्रक ाश की 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गइ।

बोंगरिया : मेहनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अज्ञात कारण से रमाशंकर और सीता की एक बीघा फसल जल गई। सठियांव : जहानागंज थाना क्षेत्र नजीरपुर सरैया गांव में शार्ट सर्किट से आग लगने से श्याम लाल का एक बीघा, मेवा गुप्ता का तीन बीघा प्रभाकर सिंह का एक बीघा, रामचंद्र, विजय, भुनेश्वर का 12 बिसवा, राकेश, पतिराम, सुदर्शन, नन्हकू, रामदुलारे का 10-10  बिसवा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 

रानी की सराय : लछिरामपुर गंाव में तेज हवा के चलते विद्युत तार स्पार्किगं से लगी आग से रामाश्रय सिंह, हेंमत, अनिल सिंह, रमाकांत, नितेश, श्रीगोविंद, अजय की 13 बीघा गेहूं की फसल जल गई। बलरामपुर : उकरौड़ा गांव में शार्टसर्किट से  गांव निवासी मधुबन सिंह की दो बीघा और सुशीला सिंह की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें