जिले में बुधवार को कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र शुरू होगा। श्रद्धालु आदि शक्ति की अराधना में लीन हो जाएंगे। नवरात्र की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों की भव्य सजावट को अंतिम रूप देने में श्रद्धालु जुटे रहे। मंगलवार को देर रात तक बाजार में खासकर देवी मंदिरों के पास फलों और पूजन सामग्री की सजी दुकाने सज गईं।
शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी, बड़ादेव दुर्गा जी, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, बेलईसा काली दुर्गा मंदिर, निजामाबाद के भैरोपुर गांव स्थित मां शीतला आदि मंदिरों में साफ-सफाई के बाद फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही देवी मंदिर झालरों से जममगा गए। उधर मां पाल्हमेश्वरी धाम को अनोखे ढंग से सजया गया है। वहीं इस मंदिर के अगल-बगल फूलमाला और पूजन सामग्री की दूकानें सज गई हैं।
आजमगढ़। नवरात्र शुरू होते ही फलाहार और फलों के दाम आसमान चढ़ गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा फलों के दाम 20 से 40 फीसदी बढ़ गए हैं। मंगलवार को फलों के साथ ही पूजन-सामग्री की खरीदारी करने में पीछे नहीं रहे। बता दें कि पिछले साल नवरात्र पर सेब 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका, जो इस बार 120 से 160 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
इसी तरह संतरा 40 से 50, अंगूर 80, रुपये किलो बिक रहा है। जबकि केला 50-60 रुपए प्रति दर्जन बिका। व्रत में इस्तेमाल होने वाले फलाहार में सिंघाड़ा का आटा 160 रुपये, तिन्नी का चावल 120 रुपये, मूंगफली का दाना 100 रुपये, मखाना 480 रुपये बिका रहा है।