फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री साईं भजन में कलाकारों ने समां बांधा

Sat, 02 May 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एलवल मुहल्ले में गुरुवार की शाम श्री साईं भजन जागरण का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ और हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से ऐसा शमा बांधा कि देर रात श्रोता भक्ति रस से सरोबार होते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मां काली, मां दुर्गा और भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। जागरण की शुरुआत में सांई बाबा की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद, लखनऊ से आई कलाकार भावना सिंह ने ‘अब तो तेरे भरोसे मेरा घर-बार है, साईं तेरे भरोसे मेरा परिवार है’ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा, हरिहरपुर घराने के पंडित मोहन मिश्रा, शीतला मिश्रा, मास्टर शिवम मिश्रा, साक्षी पांडेय ने अपने गीतों से लोगों को देर रात तक झूमने के लिए विवश किया। इस मौके पर रामकुमार जायसवाल, केशव , रामअवतार, प्रेमशंकर, सुधीर अग्रवाल, शालिनी श्रीवास्तव, सुमन , सोनी , मोनी, किरन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें