फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में हंगामा: नहीं हो रही थी सुनवाई तो पानी की टंकी पर चढ़ा साधु, घंटे भर चलता रहा ड्रामा

Fri, 05 Aug 2022 12:36 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में शुक्रवार उस वक्त हंगामा मच गया जब परिसर स्थित एक पानी टंकी पर साधु चढ़ गया।  कहने लगा कि अगर उसकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो वो टंकी से कूद कर जान दे देगा। 
विज्ञापन
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्या का निदान व सुनवाई न होने से क्षुब्ध एक साधु शुक्रवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूद कर जान देने की बात कहने लगा। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। करीब घंटे भर ड्रामा चलता रहा। काफी मान-मनौव्वल व समस्या निदान का आश्वासन मिलने पर वह नीचे उतरा।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी उसे अपने साथ लेकर जिलाधिकारी के पास लेकर चले गए। सगड़ी तहसील के अजगरा निवासी साधु बाबूलाल की जमीन का मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा था। साधु के अनुसार वह मुकदमा जीत चुका है। इसके बाद भी उसकी जमीन पर अब तक विपक्षियों का कब्जा है।

बार-बार लगाई गुहार, नहीं हुई सुनवाई

जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए उसने कई बार गुहार लगाई। कहा कि अधिकारियों का चक्कर लगाते-लगाते वह थक चुका है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मामले को लेकर शुक्रवार को बाबूलाल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया लेकिन मिल नहीं सका। इससे क्षुब्ध होकर वह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन

साधु को डीएम के पास ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कहने लगा कि अगर उसकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो वो टंकी से कूद कर जान दे देगा। साधु को पानी की टंकी पर चढ़ा देख अधिकारियों व पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मी और अधिकारी उसे मनाने में जुट गए। काफी मान-मनौव्वल व समस्या निदान का आश्वासन मिलने पर वह नीचे उतरा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें