हरिहरपुर घराने की ओर से कार्यक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया।
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस गांव को टू-लेन मार्ग के जरिए मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश भी पीडब्ल्यूडी को दिया। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों के बीच बैग का वितरण भी किया। बता दें कि आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव में सदियों से संगीत फल फूल रहा है।
इस गांव को संगीत के विद्वानों वाला गांव कहा जाता है। 1936 में पद्मविभूषण पं.छन्नू लाल मिश्रा का भी जन्म इसी गांव में हुआ था। शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पं.छन्नूलाल मिश्रा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। सुर-ताल की नर्सरी कहे जाने वाले इस गांव की आबादी करीब तीन हजार है।
आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईटीआई मैदान से जिले को बड़ी सौगात दी। करीब 145 करोड़ के 50 विकास परियोजनाओं का तोहफा देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरिहरपुर घराने पहुंचना था। उधर उनके आने से चंद मिनट पहले जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी हरिहरपुर घराने को जाने वाले बदहाल मार्ग की मरम्मत में जुटे थे।
जगह-जगह गड्ढों में गिट्टियां व तारकोल डाले जा रहे थे। सीएम को पता न चले इसके लिए उपर से मिट्टी भी डाली जा रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने कहा कि पहले इस रोड को नहीं बनाया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर इस गांव की सड़क को बनाया जा रहा है।