फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के दुख से दुखी सुप्रिया ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपें उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सीजन और दवाओं के लिए मारामारी मची थी। इस स्थिति से स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि सुदूर देश में बसे भारतीय भी चिंतित थे। सोधनपट्टी गांव की रहने वाली सुप्रिया राय इंग्लैंड में रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने पिता के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को लाखों रुपये के उपकरण और गरीब परिवारों के लिए राशन भेजा है। कोरोना से लगातार हो रही मौतों की खबर सुनकर सुप्रिया राय अपने सहयोगियों की मदद से पांच लाख रुपये जुटाए और अपने पिता वायुसेना में कार्यरत हरिश्चंद्र राय से संपर्क किया। उनके दो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 50 वेपोराइजर, पांच नेबुलाइजर, पांच ऑक्सीमीटर और एक हजार मास्क की खरीद कराई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एके मिश्रा से संपर्क करके मंगलवार को ये उपकरण सौंप दिए। साथ ही गांव के क्षेत्र के जरूरतमंदों को चिह्नित कर राशन का वितरण किया गया। हरिश्चंद्र राय ने बताया कि गरीबों के इलाज के लिए कंधरापुर बाजार में डॉ विकेंद्र विश्वकर्मा को तैनात किया गया है। उनकी लिखी दवा एक मेडिकल स्टोर से मिल जाएगी। यह व्यवस्थान तीन महीने तक चलेगी। सामान सौंपने के दौरान डा. सुशील अग्रहरि, डा. गौतम, डा. विकेंद्र विश्वकर्मा, सुनील कुमार राय, प्रशांत राय, ओमप्रकाश राय, शिवशंकर राय, लालता प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें