फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में चौरी-चौरा के रुस्तम ने मारी बाजी

विज्ञापन
निजामाबाद में कुशल मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर रहे धावक का उत्साहवर्धन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निजामाबाद क्षेत्र के पुल चुंगी के पास मैराथन प्रतियोगिता हुई। जिसमें चौरी-चौरा के धावक रुस्तम पासवान ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, मोहनपुर व मिर्जापुर आदि जनपदों से आए धावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय का नगर वासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर दौड़ का शुभारंभ किया। पांच किलोमीटर की मैराथन में निजामाबाद पुर चुंगी, फराह बाद तिराहे से होते हुए असनी, स्टार, मरगंज, कठवा पुल, दत्तात्रेय धाम व गौसपुर तिराहे से वापसी करते हुए पुन: उसी स्थान तक पहुंचना था। पांच किमी की दौड़ में प्रथम स्थान रुस्तम पासवान चौरी चौरा ने प्राप्त किया। उन्हें एलसीडी टीवी देकर पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान अभिषेक पासवान चौरी चौरा ने प्राप्त किया। उन्हें साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। तृतीय स्थान सुनील राजभर मोहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले ने प्राप्त किया। जिन्हें स्टैंड पंखा देकर पुरस्कृत किया गया। चतुर्थ स्थान अमित यादव निजामाबाद मोहनपुर क्षेत्र के रहने वाले ने प्राप्त किया। पांचवां स्थान सुनील पासवान गाजीपुर के रहने वाले ने प्राप्त किया। सम्मान स्वरूप लिफाफा देकर पुरस्कृत किया गया। प्रवीण सिंह, अरविंद यादव, पंडित शुभम मिश्रा, डॉ. सुदर्शन मिश्रा, सहजानंद राय, शेर बहादुर सिंह, प्रकाश चौरसिया, संतोष गौड़ व रामकुमार यादव पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें