फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा को लेकर सड़क पर उतरे ग्रमीण

विज्ञापन
फूलपुर के दुबावा में टूटी सड़क बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर क्षेत्र के दुबावां गांव से सलाहुद्दीनपुर तक लगभग दो किमी मार्ग कई वर्ष बीत गए लेकिन इसे नहीं बनाया गया। वर्षा होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर इसे शीघ्र बनाने की मांग की।सियाराम मौर्य ने कहा कि सड़क जर्जर होने से ग्रामीण परेशानीयों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान समय में आलम यह है कि सड़क पानी से लबालब भरी हुई है। लोगों का चलना दुर्लभ हो गया है। दुबावां से लेकर सलाहुद्दीनपुर मार्ग पर वर्ष 2006 में पूर्व बीडीसी सदस्य सियाराम मौर्य के प्रयास से मिट्टी डालकर समतल कराया गया था। इसके बाद से तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर से इस मार्ग को पीच अथवा सीसी रोड बनाने की लिखित मांग की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसके बाद 28 जून 2019 को सार्वजनिक निर्माण विभाग को बहुजन सभा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन भी सौंपा लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। मार्ग इतना खराब को गया है कि इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पानी भर जाने से मार्ग तालाब जैसा दिख रहा है। इस मौके पर अविनाश, जावेद, प्रधान राम आशीष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें