फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के रुपये, मोबाइल लूट कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधौना सिद्धेश्वरी धाम मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मारुति वैन सवार कपड़ा व्यवसायी व उसके कर्मचारियों को आतंकित कर वसूली के रुपये रखे बैग व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना के संबंध में व्यापारी ने थाने में सूचना दे दी है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी सुनील साहू की लालगंज में कपड़े की दुकान है। वे थोक व फुटकर का कारोबार करते हैं। उनके कारोबार में साला महावीर सहयोग करते हैं। सोमवार को सुबह महावीर छोटे कारोबारियों को कपड़े की सप्लाई देने व वसूली के लिए मारुति वैन से निकले थे। उनके साथ दो अन्य कर्मचारी भी थे। वह देवगांव, पतरही मौधा, गाजीपुर होते हुए सिधौरा मेहनाजपुर पहुंचे। सिद्धेश्वरी धाम मंदिर के पहले ही परसौना गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचा सटा दिया। इसके बाद गाड़ी में रखे रुपये भरे बैग के अलावा महावीर व दोनों अन्य कर्मचारियों की मोबाइल व जरूरी कागजात आदि लूट कर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित ने मेहनाजपुर पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मेहनाजपुर थाने की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। एसओ मेहनाजपुर सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। कितने रुपये की लूट हुई है, पीड़ित अभी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें