फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वाया आजमगढ़ चलाएं आसनसोल-गोंडा ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के रास्ते आसनसोल गोंडा ट्रेन को मऊ जंक्शन तक ही चलाए जाने से आजमगढ़-शाहगंज के बीच यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उक्त ट्रेन को मऊ तक ही चलाया जा रहा है और वहीं वापस किया जा रहा है। पूर्व रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेज कर आसनसोल गोंडा ट्रेन को पुन: आजमगढ़ से होकर चलाने की मांग की है। मार्च 2023 से पहले आजमगढ़-शाहगंज के बीच एनआई का कार्य चल रहा था। इस बीच आसनसोल गोंडा का परिचालन रोक दिया गया। इस ट्रेन का ठहराव आजमगढ़, सरायमीर, खुरासन रोड और शाहगंज था। ट्रेन सप्ताह में एक दिन बुधवार को आती थी और उसी दिन वापस जाती थी। इस ट्रेन से हजारों की संख्या में यात्री सफर करते थे। सस्ती और सुलभ यात्रा के चलते यात्रियों की काफी भीड़ होने से रेलवे की आय में भी इजाफा हुआ था। लेकिन पिछले तीन माह से इस ट्रेन को आजमगढ़ वाया होकर न चलाकर इसे मऊ तक ही चलाया जा रहा है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन को सिर्फ मऊ तक चलाए जाने से हजारों यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अतिरिक्त भाग दौड़ करना पड़ रहा है। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि आसनसोल गोण्डा इस रूट पर पूर्व की भांति बुधवार यानी 31 मई से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें