फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लग्जरी गाड़ी से बरामद किया 1.59 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय है। एफएसटी टीम ने शनिवार की सुबह छह बजे सरायमीर के संजरपुर में चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से 1.59 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

एसएसटी टीम तृतीय के प्रभारी यमुना सिंह यादव व एसओ सरायमीर यादवेंद्र पांडेय ने शनिवार की सुबह संजरपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान लग्जरी वाहन दिखा। पुलिस ने उसे रोका और चेकिंग किया तो गाड़ी में मौजूद मो. मारूफ निवासी छांऊ के पास से 1.59 लाख रुपये बरामद हुआ। बरामद रुपये के बाबत पूछताछ करने पर वह कुछ भी नहीं पता सके। संतोष जनक उत्तर वाहन स्वामी से न मिलने पर पुलिस ने उक्त रुपयों को जब्त कर लिया। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस दौरान 11 वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें