फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन लोगों से 12.40 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर/लालगंज/आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान तीन लोगों से 12.40 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र लालगंज के सरायमीर थाना अंतर्गत उड़न दस्ता प्रभारी यमुना सिंह यादव ने जांच के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली निवासी पंकज यादव पुत्र किशुन यादव की कार से 1.40 लाख रुपये जब्त किए। उक्त जानकारी मुख्य कोषाधिकारी व नोडल अधिकारी एमसीएमसी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र लालगंज के अंतर्गत उड़न दस्ता प्रभारी राहुल सिंह ने मेंहनगर थाना क्षेत्र के हरिवंशनगर वार्ड नंबर 10 के रहने वाले प्रत्यूष बरनवाल की कार से 10 लाख रुपये जब्त किए। इसी के साथ ही लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में निजामाबाद थाना अंतर्गत उड़न दस्ता प्रभारी रामतीर्थ यादव ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के गाहूखोर गांव निवासी प्रवीण कुमार मिश्र पुत्र अरविंद कुमार मिश्र की कार से एक लाख रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें