फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठगी का शिकार हुई महिला के खाते में 12 लाख रुपये कराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट व करोड़ों रुपये देने के बहाने साइबर ठग ने एक महिला से 12 लाख रुपये हड़प लिया था। ठगी का शिकार होने का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाना में इसकी शिकायत किया। पुलिस ने तत्काल पैसा होल्ड कराने के बाद शनिवार को पीड़िता के खाते में 12 लाख रुपये वापस करा दिया।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि 14 मई 2023 को एक महिला ने साइबर थाने पर तहरीर दिया कि सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर ठग ने उससे दोस्ती किया और मेरी शादी में महंगे उपहार आदि देने के नाम पर लगभग 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान दिल्ली में बैठे तीन नाइजीरियन साइबर अपराधियों का नाम प्रकाश में आया। जिन्हें दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। तीनों नाइजीरियन नागरिकों के साथ ही सात लोगो के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसके बाद अपराधियों के बैंक खाते से वादिनी के बैंक खाते में फ्रॉड हुए 12 लाख रुपये को वापस कराया गया। पीड़ित ने 12 लाख वापस खाते में आने पर राहत की सांस लेने के साथ ही साइबर थाना पुलिस के प्रयासों की सराहना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें