फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के घरवालों के लिए मांगा मुआवजा

Fri, 19 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिला यूनिट ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। इस दौरान एबीवीपी और आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला के परिवार को दस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रमणि गौतम ने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कालर रोहित वेमुला ने एबीवीपी, वाइस चांसलर, केंद्रिय मंत्रियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर आत्महत्या की। रोहित को जातिगत मानसिकता से प्रताड़ित किया गया। इन दोनों मंत्रियों पर अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।


 साथ ही रोहित के घरवालों को दस करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। रोहित के अन्य साथियों के पर लगाए गए झूठे आरोपों को रद्द कर मुकदमा वापस लिया जाए। कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। धरने में सच्चिदानंद, संतोष कुमार, सूरज कुमार, अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, प्रदीप यादव, सुनील मौर्य, दीपक चौरसिया, अमरजीत, राहुल विश्वकर्मा, अरुण यादव, संदीप गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें