एंबुलेंस चालक की बाइक लूटने वाला एक आरोपी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर पुराने पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से नकदी, लूट की बाइक और तमंचा बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा ककरहटा गांव निवासी विजय यादव पुत्र हृदय नारायण यादव मुबारकपुर जा रहे थे। मोजरापुर बम्हौर रोड एक्सप्रेस-वे अंडरपास के नजदीक अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा सटाकर पल्सर मोटर बाइक व मोबाइल लेकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की। मंगलवार की रात प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार अपने हमराहियों के साथ मोलनापुर मोड़ के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बम्हौर पुराने पुलिया पर जो बाइक की लूट हुई है। वहीं लुटेरे लूट की बाइक से शाहगढ़ की तरफ आने वाले है किसी घटना को अंजाम देने के लिए जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। कुछ देर बाद दो बाइक आते हुए दिखाई पड़ी। जिसे टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो तेज गति से भागने लगे। एक बाइक सवार अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया लेकिन दूसरा बाइक सवार गिर गया और पैदल ही भागने लगा। बाइक सवार बदमाश पुलिस बल पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा। पुलिस मुठभेड़ की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया, जिसके बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर भेजा गया जहां से सदर अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया। उसकी पहचान नितीश यादव निवासी ग्राम डाहा महीनवा थाना जहानागंज का निवासी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा टीम को 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया।
लूट की घटना में इनका नाम सामने आया
आजमगढ़। एक आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त लूट की घटना में नितीश यादव, नीबी बुजुर्ग गांव निवासी नीरज पाल, बम्हौर गांव निवासी वसिम, मोहब्बतपुर गांव निवासी अनुराग का नाम प्रकाश में आया।