सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव निवासी रजनीश राय उर्फ रोशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि उनकी माता शशिकला राय के नाम से वर्ष 2021 में दो बिस्वा जमीन ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी से बैनामा कराया। बैनामा की कार्यवाही वर्ष 2021 में नियमानुसार हो गई थी, लेकिन मेरे गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उससे 14 लाख 50 हजार रुपये की रंगदारी एवं गुंडा टैक्स मांगा जा रहा है। इतना ही नहीं धमकी दी जा रही है कि जमीन तो तुमने बैनामा करा लिया लेकिन कब्जा नहीं करने दूंगा। 23 दिसम्बर को मेरे खिलाफ सिधारी थाना में फर्जी प्रार्थना-पत्र दिया गया। प्रार्थना-पत्र के बाबत उनके द्वारा बैनामा के प्रति कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।