फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिलिंडर लदे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे; हादसे में आठ लोग घायल

Wed, 01 May 2024 05:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन के पास एक ट्रक और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास बुधवार को सिलेंडर लदे ट्रक व रोडवेज बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा ले जाया गया। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
प्रयागराज जिले के जीरो रोड डिपो की बस बुधवार को सवारी लेकर आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर जा रही थी। अभी बस बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन बाजार में पहुंची थी। जिस लेन से बस को जाना था उस लेन पर एक पार्टी प्रत्याशी का नामांकन जुलूस निकला हुआ था। जिससे रास्ता जाम था। इस पर बस चालक ने बस को दूसरी लेन पर ले जाकर निकालने लगा। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

ये लोग हुए घायल
हादसे में बस में सवार त्रिभुवन (65) निवासी दरियापुर बसही थाना बरदह, इस्तेयाक अहमद (29) निवासी मछली शहर जिला जौनपुर, महेंद्र कुमार (41) निवासी राजस्थान, आशीष (32) निवासी जौनपुर, सितारा (41) निवासिनी जौनपुर, मीना (30) निवासिनी मऊ, संध्या (25) निवासिनी बीबीपुर आजमगढ़, मनोज यादव (45) बस परिचालक घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा भेजा। जहां सभी को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गया। सभी मरहम-पट्टी आदि के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें