फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्र का बांध टूटा, मोलनापुर बाजार में लगाया जाम

विज्ञापन
कप्तानगंज में बैंक मित्र की हत्या के विरोध में सड़क जाम करते लोगो को समझाते एसपी सिटी पंकज कुमार ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
कप्तानगंज/बूढनपुर। कप्तानगंज थाने के पासीपुर गांव के पास मंगलवार को बैंक मित्र रमेश यादव की हत्या कर 1.36 लाख रुपये की लूट के मामले में परिवार के लोगों ने थाने पर तैनात दरोगा रमेश सिंह की भूमिका संदिग्ध बताई। आरोप लगाया कि दरोगा के आतंक से पूरा क्षेत्र परेशान था। ऐसे में बैंक मित्र की हत्या और लूट की घटना से आक्रोशित लोग बुधवार को सड़क पर उतरे और मोलनापुर बाजार में अहरौला-कप्तानगंज प्रमुख मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम सगड़ी के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

छात्र नेता संदीप यादव के नेतृत्व में ग्रामीण कप्तानगंज थाने पर तैनात दरोगा रमेश सिंह को तत्काल बर्खास्त करने, मृत रमेश यादव के परिवारवालों को उचित मुआवजा दिलाने और बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए घटना के खुलासा की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। गांव वालों के मुताबिक फरवरी माह के अंत में रमेश यादव के साथ 1.10 लाख रुपये की लूट हुई थी। उस समय सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने बदमाशों की पहचान की थी। कप्तानगंज थाने की पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर चार दिन तक थाने में रखे हुए थी। बाद में रिश्वत लेकर दरोगा रमेश सिंह ने सभी को छोड़वा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि कप्तानगंज थाने में रिश्वतखोरी जोरों पर है। पुलिस शांति भंग की धारा में निरुद्ध किए जाने वालों के घर वालों से छुड़वाने के नाम पर पांच से आठ हजार तक की रिश्वत लेती है। बगैर रिश्वत लिए यहां कोई काम नहीं होता। आरोप था कि यदि पुलिस थोड़ी सी भी सक्रियता बरतती तो शायद यह घटना नहीं होती। सुबह आठ बजे से लगे इस जाम की सूचना मिलने से हलाकान एसपीसिटी पंकज पांडेय, एसडीएम सगड़ी राघवेंद्र सिंह, सीओ क्राइम मो. अकमल खां कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आश्वासन पर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब ढाई घंटे बाद समाप्त हुआ। एसडीएम ने परिजनों को पांच लाख का चेक भी मुआवजे के तौर पर सौंपा। एसडीएम ने बताया कि गांव वालों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नियम के तहत इनकी सभी मांगें पूरी की जाएगी।

कप्तानगंज में बैंक मित्र की हत्या के विरोध में सड़क जाम करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें