आजमगढ़। व्यापारियों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने और कोतवाली का घेराव किए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जाम हो जाने से बाईपास बंधे से भी लोगों को गुजरने में मुश्किल का सामाना करना पड़ा। सड़क जाम किए हुए व्यापारी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। सड़क जाम करने में जहां सराफा मंडल अपनी दुकाने बंद कर पूरी तरह से सक्रिय रहा है वही व्यापार मंडल के साथ सभी छोटे,बड़े व्यापारी भी शामिल रहे। व्यापारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने और कोतवाली का घेराव करने के कारण बड़ादेव पर बैरियर लगा कर वाहनों को कोतवाली की तरफ से जाने से रोका जा रहा था, तो वही पुरानी जेल के पास भी बैरियर लगाकर वाहनों को मोड़ दिया गया था। जिसके कारण बाईपास बंधे वाली सड़क से भी गुजरना लोगों का मुश्किल हो रहा था।