फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को सौंपा प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी स्थित चिट फंड कंपनी द्वारा लगभग दो सौ व्यक्तियों के साथ वर्ष 2010 में धन को हड़पे जाने के मामले में आरोपित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को थाना मेहनगर क्षेत्र के सोफीगंज निवासी इंद्र प्रकाश चौबे के नेतृत्व में पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि चिट फंड कंपनी लगभग दो सौ व्यक्तियों का अरबों रुपया निवेश कराकर धनराशि हड़पकर फरार हो गई। इसके खिलाफ सिधारी थाना में वर्ष 2018 में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में केदार चौहान, बच्चे लाल मौर्य, उमेश कुमार प्रजापति, रामाश्रय राजभर, मिथिलेश प्रसाद,नंदलाल राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें