फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की गई जान

Thu, 06 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी के पास बुधवार की रात नौ बजे के करीब एक ट्रक में पीछे से भिड़े बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। महराजगंज कस्बे के निवासी आलम (22) पुत्र मुख्तार और मुनीश (25) पुत्र अमिरुल्ला दोनों मित्र थे। बुधवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर आगे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे  सड़क के किनारे रुक रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराए। जोरदार टक्कर से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और जबतक घायलों को अस्पताल भेजवाते दोनों की मौत हो गई।  पुलिस ने मृत युवकों के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त की, और उनके परिवारवालों को हादसे की सूचना दी। घरवालों के आने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर, हादसे की सूचना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया था।  


अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव निवासी कौलपत्ती देवी (65) पत्नी सिधारी राम बुधवार की सुबह जगने के बाद टहलने के लिए निकली। जैसे ही वह चांदनी चौक के पास पहुंची कि पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल कौलपत्ती को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां के डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह चार बच्चों की मां थी।

इस क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी बालचंद्र प्रजापति की मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार में कपड़े की दूकान है। बुधवार की सुबह बालचंद्र की पत्नी भानमती देवी (48) भी दूकान पर आई थी। दोपहर करीब ढाई बजे दंपति एक सायकल पर बैठकर दूकान से घर जाने लगे। सठियांव-जहानागंज मार्ग पर पहुंचे ही थे कि भानमती असंतुलित होकर सायकल से गिर गई। पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल भानमती की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थीं।

आजमगढ़-जौनपुुर मुख्य मार्ग स्थिति बरदह बाजार में मंगलवार की रात बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर तीन दूकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद स्कूल की बाउंड्री तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। इसमें चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। दोनों को जौनपुर िजला अस्पताल के िलए रेफर कर दिया गया। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलसन गांव निवासी सलाउद्दीन (35) और इजराइल (30) ट्रक के चालक और खलासी हैं।

मंगलवार को दोनों अपने ट्रक में बालू लादकर आजमगढ़ जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। बरदह गांव निवासी प्रदीप कुमार, मुकेश और सकलदीप की बरदह बाजार में स्टेशनरी, जनरल स्टोर और सजावट की दूकान है। रात में ट्रक के अनियंत्रित होने से तीनों दूकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बगल में स्थित प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री करीब 10 मीटर तक तोड़ते हुए ट्रक पेड़ से टकरा गया। इसमें चालक और खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें