हालांकि गंभीर रूप से झुलसे चालक व परिचालक जीवित हैं या मृत इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पा रही है। इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे चालक जयंती प्रसाद प्रजापति (45) पुत्र शिवकहल निवासी पिरासी बुजुर्ग कुशीनगर व परिचालक रामपित्र (55) पुत्र हगनु निवासी बरवाजा बाजार कुशीनगर बताया जा रहा है। डंपर हरियाण का है। अभी तक उसका मालिक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका है।