विक्रमडीह गांव निवासी अच्छेलाल (18) पुत्र हरिलाल का शव गुरुवार सुबह गोपालगंज बाजार स्थित बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। वह दिल्ली में रह कर काम करता था। 15 दिन पहले ही घर आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अच्छेलाल दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।