फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से 10वीं की छात्रा की मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हादसा

Sat, 18 Dec 2021 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र के वर्मा तिराहा गोसाई की बाजार में स्कूल से घर आ रही 10वीं की छात्रा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवां तिराहे पर शनिवार को स्कूल से घर लौटने के दौरान छात्रा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। मृतका 10वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


 गंभीरपुर थाना के गोमाडीह गांव निवासिनी मुस्कान (15) पुत्री राममिलन हाईस्कूल की छात्रा थी। गोसाई की बाजार स्थित प्राइवेट विद्यालय में वह पढ़ती थी। नित्य की भांति शनिवार को वह स्कूल गई थी। शाम चार बजे छुट्टी होने पर वह पैदल ही घर लौट रही थी। जैसे ही छात्रा बरवां तिराहे पर पहुंची, तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में घायल छात्रा को जबतक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। 
विज्ञापन

पढ़ेंः मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला, शरीर पर चोट के निशान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें