गांव के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्वच्छ जल निरोगार्थ योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत रविवार को रानी की सरायम ब्लाक के सेठवल गांव में परिवहन मंत्री दुुर्गा प्रसाद यादव द्वारा जनपद के दूसरे आरओ प्लांट का शुभारंभ किया गया।
सेठवल कृषि रक्षा इकाई परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि आज सबसे अहम चीज स्वच्छ जल है। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है ताकि गांव में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी के तहत जनपद में घूरीपुर के बाद सेठवल गांव में दूसरा आरओ प्लांट स्थापित हुआ है।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पेयजल योजना भी गांवो में शीतल और शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। इससे पूर्व पंचायत भवन में लगे आरओ प्लांट का परिवहन मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान अंशुमान राय ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता हवलदार यादव ने की। कार्यक्रम को पूर्व सांसद नंद किशोर यादव,राज्य मंत्री रामदुलार राजभर, डीपीआरओ हरिशंकर मिश्र, सुभाष शर्मा, नीरज आदि उपस्थित थे।