फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी, तालाबों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 06 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
छठ पूजा
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार को छठ के महापर्व की धूम रही। व्रती महिलाओं ने नदी और गांव के सरोवरों के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। गाजे-बाजे के साथ दोपहर बाद से महिलाएं गांव और कस्बों के पोखरे के लिए गीत गाती रवाना हुईं और अर्घ्यदान के बाद देर शाम को वापस लौटीं । 
विज्ञापन


अंबारी और मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर नगर और तहसील क्षेत्र में मौजूद मंजूषा, तमसा नदियों, तालाबों और पोखरों पर महिलाओं ने डूबते सूर्य केा अर्घ्य दिया। दुर्वाषा आश्रम पर भी व्रतधारी महिलाओं की भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा अंबारी, माहुल, फुलवरिया बाजार, बिलारमऊ, पलिया आदि क्षेत्रों में भी धूमधाम से छठ पूजा हुआ। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित रानी के पोखरे पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया।

मुबारकपुर/अमिलो संवाददाता के अनुसार, पिचरी, बंगलाबारी, मुबारकपुर थाने के पास स्थित पोखरे को झालरों से सजाया गया था। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, प्राचीन शिवमंदिर मुहम्मदपुर, नरईपुर, सुरैना, बालीपुर, पारनकुंडा, चौको, महुला आदि गांवों के पोखरों में महिलाओं ने अर्घ्य दिया। ठेकमा संवाददाता के अनुसार, ठेकमा बाजार, भवतर और बरदह सहित क्षेत्र के विभिन्न पोखरे पर महिलाओं ने अर्घ्य दिया। लालगंज संवाददाता के अनुसार, हनुमानगढ़ी और घमिरिया पोखरे पर अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन


अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, कस्बे के पूरब का पोखरा पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार रानीपुर रजमो स्थित रामजानकी मंदिर पोखरे पर भी हजारों महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ्य दिया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर, अजमतगढ़, रजादेपुर, अंजान शहीद, मालटारी में पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें