आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन काफी रोचक मुकाबले खेले गए। प्रशांत पाठक, सिद्धान्त यादव, निकिता राय, ऋषिका यादव, गोविंद प्रिय पराशर, कृष कुमार, गोविंद और पवन ने अपने-अपने वर्ग में मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। 15 वर्षीय बालिका युगल फाइनल में जीडी ग्लोबल की ऋषिका यादव और अंकिता वर्मा और 11 वर्षीय बालक एकल में ऋषभ यादव ने खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को अन्य फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
15 वर्षीय बालक एकल क्वार्टर फाइनल में प्रशांत पाठक ने अनुराग गुप्ता को 21-7 से हराया। श्रेयांश सिंह ने नीलेश सिंह को 21-19 से, अयान हसीब ने रजनीश सिंह को 21-18 से, यशरक्षित सिंह ने शिद्धान्त यादव को 21-10 से हराया और सेमीफाइनल्स में प्रवेश किया। 17 वर्षीय बालक एकल में गोविंद प्रिय पराशर ने वैभव उपाध्याय को 21-17 से, पवन चौधरी ने आदित्य यादव को 21-11, सार्थक राय ने अनुराग विश्वकर्मा को 21-18 से, कृष कुमार ने आयुष अभिजात मिश्रा को 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 17 वर्षीय बालिका एकल में निकिता राय ने रिया सिंह को 21-4 से, अंकिता वर्मा ने अनामिका को 21-10 से, प्रगति ने अर्चिता को 21-18 से, ऋषिका यादव ने अंजलि को 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, सेमीफाइनल 15 वर्षीय बालक एकल में प्रशांत पाठक ने श्रेयांश को 15-11 और 15-13 से, सिद्धान्त यादव ने अयान हसीब को 15-8 और 15-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 17 वर्षीय बालिका एकल सेमीफाइनल में निकिता राय ने अंकिता वर्मा को 15-7 और 15-3 से हराया। ऋषिका यादव ने अर्चिता को 15-7 और 15- 13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 17 वर्षीय बालक एकल सेमीफाइनल में गोविंद प्रिय पराशर ने पवन चौधरी को 15-11 और 15-13 से, कृष कुमार ने सार्थक राय को 15-4 और 15-0 से हराकर फाइनलमें प्रवेश किया। 17 वर्षीय बालक युगल में सेंट जेवियर्स के गोविंद और पवन ने जीडी ग्लोबल के कृष कुमार और अमित यादव को 15-7 और 15-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल में 15 वर्षीय बालिका युगल में जीडी ग्लोबल की ऋषिका यादव और अंकिता वर्मा ने सर्वोदय की प्रगति राय और अर्चिता उपध्याय को 30-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 11 वर्षीय बालक एकल में ऋषभ यादव ने शशांक आनंद को 15-12,15-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया। किशन श्रीवास्तव, दिव्यांश राय, मलयज दीक्षित, सीमा चौहान आदि ने निर्णायक और रेफ़री की भूमिका पवन पाण्डेय ने निभाई।