फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 50 मीटर दौड़ में ऋषभ और 100 मीटर बालिका वर्ग में साधना ने मारी बाजी

विज्ञापन
ठेकमा में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में योगासन करते प्रतिभागी।
विज्ञापन
कंपोजिट कन्या विद्यालय ठेकमा के खेल मैदान में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50, 100 और 200 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी, खो-खो, योगासन, जिम्नास्टिक, लोकनृत्य और समूहगान जैसी स्पर्धाएं हुईं। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में ऋषभ प्रथम, अंकुश द्वितीय और जैन तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में साधना ने पहला, आराध्या ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालिका दौड़ में रिया यादव प्रथम और स्वाति द्वितीय रहीं। योगासन एवं जिम्नास्टिक में अहिरौली प्रथम और जिवली द्वितीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य और समूहगान में भी अहिरौली ने पहला तथा जिवली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

00
अनुदेशकों का सम्मान और विदाई समारोह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी और विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राय थे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल कुमार तिवारी ने की। खेल प्रतियोगिताओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुदेशकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुदेशक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभी अनुदेशकों के परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी का सम्मान एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें