जहानागंज भुजही स्थित बाबा रामसनेही दास इंटर काॅलेज में जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में पांच दंगे, हत्या, बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं हुईं। पांच वर्ष के कुशासन से ऊबकर प्रदेश की जनता ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।बसपा राष्ट्रीय सचिव सतीशचंद्र मिश्र ने ये बातें गुरुवार को मेंहनगर विधानसभा के पंचायत इंटर कालेज गौरा के मैदान पर मेंहनगर से बसपा प्रत्याशी विद्या चौधरी, लालगंज प्रत्याशी आजाद अरिमर्दन के पक्ष में चुनावी सभा में कहीं।
उन्होंने जहानागंज के भुजही गांव स्थित बाबा रामसनेही दास इंटर कालेज के मैदान पर बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के समर्थन में भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार की साइकिल पंक्चर हो गई है। पारिवारिक कलह के कारण साइकिल का एक चक्का एक चाचा तो दूसरा चक्का दूसरे चाचा, साइकिल की सीट मुलायम सिंह लेना चाह रहे थे, जिसे बेटे ने स्वयं छीनकर उन्हें घर बैठा दिया। साइकिल के बचे हैंडिल को कांग्रेस के शहजादे ने ले लिया।
चुनावी जनसभाओं में कब्रिस्तान और श्मशान की बात करने वाले मोदी नोटबंदी के बाद कौन सी आफत लाने वाले हैं। हर गांव में श्मशान बनाने की बात कर रहे हैं। अध्यक्षता डा. बलिराम तथा संचालन टूनटून उपाध्याय ने किया। जहानागंज की सभा में कहा कि ब्राह्मणों का सम्मान बसपा में है। मौके पर डा. सुजीत सिंह, झबलू, बलिहारी बाबू, दीपचंद बिसारद, बहादुर चौबे, अरूण पाठक, सुनील मौजूद थे।